प्रो कबड्डी सीजन 6 का टॉप रेडर लगभग तय, इस रेडर को अब कोई नहीं चुनोती।

प्रो कबड्डी सीजन 6 के प्लेऑफस के मुकाबले शुरू है। एलिमिनेटर 1 और 2 के बाद सीजन 6 के टॉप रेडर का नाम लगभग तय हुवा है। बेंगलुरू बुल्स के पवन कुमार शेरावत अभीतक सीजन 6 के टॉप रेडर है। कल के एलिमिनेटर मुकाबले के बाद यू मुंबा और बंगाल वाररिर्स बाहर हो चुका है।

पवन कुमार को यू मुंबा के सिद्धार्थ देसाई और बंगाल के मनिंदर की टॉप रेडर के लिस्ट में चुनौती थी। अभी टॉप रेडर के रेस से ओ दोनों बाहर हो चुके है।

पवन कुमार 236 रेड पॉइंट्स के साथ टॉप रेडर है। उसके बाद प्रदीप नरवाल 233, सिद्धार्थ देसाई 218, मनिंदर सिंग 206, अजय ठाकुर 203 रेड पॉइंट्स साथ टॉप 5 में है। पवन के अलावा सभी रेडर का सीजन 6 के सफर खत्म हुवा है।

पवन कुमार के बाद अभी सिर्फ दिल्ली के नवीन कुमार (162 रेड पॉइंट्स) और गुजरात के सचिन (161 रेड पॉइंट्स) टॉप 10 में से दोनों प्लेऑफ़स खेल रहे है। पवन कुमार सीजन 6 में अभी कमसे कम दो मुकाबले खेलने वाले है। पवन कुमार और नवीन कुमार के रेड पॉइंट्स के बीच बहुत अंतर है। इसलिए पवन कुमार सीजन 6 के टॉप रेडर बनाना लगभग तय है। सीजन 6 में 250 रेड पॉइंट्स हासिल करनेगा मौका भी पवन कुमार के पास है।

प्रो कबड्डी सीजन 6 के अभितक के टॉप रेडर पॉइंट्स:
1) पवन कुमार – 236*

2) प्रदीप नरवाल – 233

3) सिद्धार्थ देसाई – 218

4) मनिंदर सिंग – 206

5) अजय ठाकुर – 203

6) दीपक हूडा – 196

7) विकाल खंडोला – 172

8) नवीन कुमार – 162

9) सचिन – 161

10) मोनू गोयत – 160