ईरानी डिफेडर फझल अत्राचली करेंगे यू मुंबा की कप्तानी।

प्रो कबड्डी लीग के आने वाले सीज़न 6 में, यू मुंबा का नेतृत्व ईरानी डिफेंडर फझल अत्राचली करेंगे। लेफ्ट कॉर्नर में फजल अत्ताचारी ने 56 मैचों में 152 टॅकल पॉईंट्स बनाए हैं।

फजल सीज़न 3 तक यू मुंबा का हिस्सा था। चौथे सीज़न में, वह पटना पायरट द्वारा खरीदा गया था। उन्होंने पिछले सीजन में गुजरात फॉर्च्यूनियंस के लिए खेल रहे थे।

पीकेएल इतिहास में पहली बार, यू मुंबा का कप्तान अनुप कुमार नहीं है। वह जयपुर पिंक पैंथर्स चले गए हैं। यू मुंबा पीकेएल सीज़न 2 के विजेता थे और सीज़न 1 और 3 में रनर-अप थे। लेकिन सीज़न 4 और 5 में वे प्लेऑफ प्राप्त करने में नाकाम रहे।

यू मुम्बा 7 अक्टूबर 2018 को महाराष्ट्र डर्बी में पुनेरी पलटन के सामने खेलेंगे । मुंबई लीग 9 नवंबर से 15 नवंबर 2018 तक होगा।