प्रो कबड्डी मे इस टीम को यु मुंबाने पहिली बार हराया, धर्मराज चेरलाथन ने हासिल किया ये मुकाम।

दिल्ली लेग मे यु मुंबा बनाम गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स का मुकाबला हुवा। झोन ए की ये टीम प्रो कबड्डी मे दोनो के बीच 6 वा मुकाबला था। दोनो के बीच हुवे 5 मुकाबले गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स ने जीत हासिल कियी थी।

आज पहिले से ही आक्रमक खेल करते हुवे यू मुंबा ने बढ़िया सुरुवात की। पहिले हाफ तक यू मुंबा के पास 17-13 अंक की बढ़त थी।

दूसरे हाफ में भी अपना आक्रमक खेल जरी रखते हुवे यू मुंबा ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। यू मुंबा की तरफसे सिद्धार्थ देसाई और रोहित बालियान ने रेडिंग में अच्छा खेल दिखाया। उनसे भी बढ़िया खेल धर्मराज चेरलाथन और रोहित राणा ने डिफेन्स में किया। दोनोंने हायफाय पूरे किये।

गुजरात की तरफसे सचिन और ऋतुराज कोरवी ने अच्छा खेल किया। पहिले से ही आक्रमक खेलसे यू मुंबा ने 36-26 से मुकाबला जीता। प्रो कबड्डी में यू मुंबा ने पहिली बार गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स को हराया।

मुकाबले के दौरान धर्मराज चेरलाथन ने प्रो कबड्डी का एक बढ़िया मुकाम हासिल किया। धर्मराज चेरालथन ने प्रो कबड्डी में केवल डिफेन्स में 200 अंक हासिल किये। प्रो कबड्डी में 200 टैकल अंक हासिल करने वाले 8 वे खिलाड़ी बने।

प्रो कबड्डी में यू मुंबा बनाम गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स:

मुकाबले- 6

यू मुंबा- 1

गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स- 5

 

प्रो कबड्डी में 200 से ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करनेगे वाले खिलाड़ी:

 

299- मनजीत चिल्लर

247- रवींद्र पहल

245- संदीप नरवाल

240- मोहित चिल्लर

222- सुरेंद्र नाड़ा

221- गिरीश इरनक

219- फझल आत्रचली

205*- धर्मराज चेरालथन