प्रो कबड्डी सीज़न 6 मैं डिफेंडर जोगिंदर सिंह नरवाल दबंग दिल्ली के.सी.के कप्तान होंगे। 

प्रो कबड्डी लीग सीज़न 6 मैं डिफेंडर जोगिंदर सिंह नरवाल दबंग दिल्ली के.सी. के कप्तान होंगे सीजन 2 मैं, बाएं कोने मैं जोगिंदर सिंह नरवाल बेंगलुरू बुल्स टीम का हिस्सा थे। उन्हें 14 मैचों में 30 से ज्यादा पॉईंट्स मिले। सीज़न 4 में उन्हें पुणेरी पलटन की ओर से खेले, जहां उन्होंने 16 मैचों में 28 पॉइंट्स बनाए।

जोगिंदर सिंह नरवाल ने यू मुंबा के तरफ से खेल रहे थे पर वो सीज़न बहुत निराशाजनक सीजन था क्योंकि उन्होंने केवल 8 मैचों में 9 डिफेंस पॉइंट्स बनाए थे।इस सीजन की नीलामी में, जोगिंदर को दबांग दिल्ली के.सी. ने 8 लाख रुपये की बोली लगाई । अब उन्होंने मेरज शेख को रिप्लेस करके टीम के कप्तान के रूप में चुना गया है। पिछले सीज़न में मेरज दिल्ली टीम के कप्तान थे।

दिल्ली हमेशा पॉइंट्स टेबल मैं नीचे ही दिखाई दिया गया। यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली टीम जोगिंदर की कप्तानी के तहत कैसे प्रदर्शन करती है।दबांग दिल्ली के.सी. 9 अक्टूबर 2018 को गुजरात फॉर्च्यूनिजियेट्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे। दिल्ली लीग 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2018 तक शुरू होगा।