महाराष्ट्र राज्य कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष अजित पवार होंगे, केवल दो पदो के लिये होगा चुनाव।

महाराष्ट्र राज्य कबड्डी एसोसिएशन के चुनाव के 2 पद के अलावा नतीजे स्पष्ट हैं, 25 नवंबर को दो पदों के लिए चुनाव होंगा। अध्यक्षपद के साथ 14 पद निर्विरोध चुने गए हैं। कार्यकारी अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुने जाएंगे।

महाराष्ट्र राज्य कबड्डी एसोसिएशन के चुनावों के लिए 16 पदों के लिए 71 आवेदन दायर किए गए थे। इनमें से, अजितदादा पवार ने अध्यक्षपद के लिए एकमात्र अर्ज किया था। इसलिए, महाराष्ट्र राज्य कबड्डी एसोसिएशन के अब अध्यक्ष अजित पवार होंगे। बाकी पदों के आवेदन वापस लेने के बाद, उपाध्यक्ष पद के लिए चार पुरुष और दो महिलाएं निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। मुख्य सहकारी के पद के लिए रायगढ़ के आस्वाद पाटिल इनको निर्वाचित किया गया है।

बाकी सहकारी पदों के लिए 4 पुरुष और 2 महिलाएं निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। कार्यकारी अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन 25 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए, दत्ताभाऊ पार्थिकार (औरंगाबाद) और गजानन किर्तिकार (उपनगर) ने अपना नामांकन दायर किया है। कोषाध्यक्ष के पद के लिए, रमेश भेंडीगिरी (कोल्हापुर) और मंगल पांडे (परभणी) एक दूसरे के सामने होंगे। 25 नवंबर को चुनाव के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

महाराष्ट्र राज्य कबड्डी एसोसिएशन पदों:

निर्विरोध निर्वाचित पद

अध्यक्ष-
१)अजितदादा पवार (पुणे)

उपाध्यक्ष-
१) देवराम भोईर (ठाणे)
२) अमरसिंह पंडित (बीड)
३) शशिकांत गाडे (अहमदनगर)
४) दिनकर पाटील ( सांगली)

महिला आरक्षण उपाध्यक्ष-
१) शकुंतला खटावकर (पुणे)
२) नेत्रा राजेशिर्के (रत्नागिरी)

प्रमुख सहकारी पद
१) आस्वाद पाटील (रायगड)

सहकारी पद-
१) मदन गायकवाड (सोलापूर)
२) मोहन गायकवाड (नाशिक)
३) रवींद्र देसाई (रत्नागिरी)
४) महादेव साठे (उस्मानाबाद)

महिलाओं के लिए आरक्षित पद-
१) सयदा पटेल (नांदेड)
२) स्मिता पाटील ( परभणी)

दो पदों के लिए चुनाव होगा-

कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार-
दत्ताभाऊ पार्थिकर (औरंगाबाद)
गजानन कीर्तिकर ( उपनगर)

कोषाध्यक्ष 1 पद के लिए उम्मीदवार-
रमेश भेंडीगिरी (कोल्हापूर)
मंगल पांडे (परभणी)