महाराष्ट्र की 66 वीं महिला राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट पहिली जीत, पहले दिन के परिणाम जानिए।

महाराष्ट्र ने मध्य प्रदेश को 44-20 से हराकर, “66 वीं महिला राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट” पहिली जीत हासील की। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स – बिहार में कल से, महाराष्ट्र की महिला टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल शुरू किया जब उन्होंने एफ ग्रुप मे मुकाबला जीता।

शुरुआत में, 22-12 हाफ टाइम का स्कॉरे था। दूसरे हाफ में भी उन्होंने इसी जज्बे को बनाए रखा और 24 अंक से मुकाबला अपने नाम कर दिए। महाराष्ट्र की शानदार जीत का श्रेय कोमल देवकर, सयाली नागवेकर के आक्रामक चढ़ाई और अर्चना कराडे की बडीया डिफेन्स को जाता है।

पिछले मैच में, मेजबान बिहार ने ग्रुप ए में उत्तराखंड को 52-17 से हराया और अगले दौर में पहुंचने के लिए आगे बढ़े। क्योंकि इस समूह में तीन टीमें हैं। पहले दिन के आखिरी मैच में रेलवे ने जम्मू-कश्मीर को 47-1 से हराया।

पहले दिन का सारांश निकाल:
1) बिहार 52-17 उत्तराखंड
2) चंडीगढ़ 18-31 प. बंगाल
3) ओडिशा 50-19 असम
4) हरियाणा 55-26 मणिपुर
5) महाराष्ट्र 44-20 मध्य प्रदेश
6) केरल 33-37 राजस्थान
7) उत्तर प्रदेश 41-07 पांडिचेरी
8) पंजाब 58-10 झारखंड
९) हरियाणा 36-22 दिल्ली
10) रेलवे 47-01 जम्मू और कश्मीर