नवीन कुमार प्रो कबड्डी का युवा चमकता सितारा।

प्रो कबड्डी सीजन 6 में कल हरियाणा स्टिलर्स ने दबंग दिल्ली को 34-27 से हराया। इस मुकाबले में दबंग दिल्ली के नवीन कुमार कल सुपरटेन के साथ 100 रेड पॉईंट्स का मुकाम हासिल किया। प्रो कबड्डी में 100 रेड पॉइंट्स हासिल करने वाला दूसरा युवा खिलाड़ी बने नवीन कुमार।

पिछले सीजन में सचिन तनवर ने 18 वे साल के उम्र में 159 रेड पॉइंट्स बनाये थे। इस सीजन में डेब्यू करने वाले नवीन की उम्र भी 18 साल है। नवीन कम उम्र में 100 रेड पॉइंट्स बनाने वाला दुसारा खिलाड़ी बना।

नवीन कुमार ने सीजन 6 अबतक 13 मुकाबले में 103 रेड पॉइंट्स के साथ 5 सुपरटेन बनाये है। नवीन इस सीजन का दबंग दिल्ली का टॉप रेडर है।

प्रो कबड्डी सीजन 6 में ज्यादा रेड पॉइंट्स:

1) सिद्धार्थ देसाई – 153 पॉइंट्स (14 मुकाबले)

2) प्रदीप नरवाल – 146 पॉइंट्स (13 मुकाबले)

3) पवन कुमार शेरावत – 145 पॉइंट्स (13 मुकाबले)

4) अजय ठाकुर – 131 पॉइंट्स (13 मुकाबले)

5) विकास खंडोला – 125 पॉइंट्स (15 मुकाबले)

6) सचिन – 104 पॉइंट्स (13 मुकाबले)

7) नवीन कुमार – 103 पॉइंट्स (13 मुकाबले)*