प्रो कबड्डी प्लेऑफ: दबंग दिल्ली ने जीता दूसरा एलिमिनेटर मुकाबला, आज यूपी योद्धास से मुकाबला।

कोची में आज (30 दिसम्बर) से प्रो कबड्डी सीजन 6 के प्लेऑफ मुकाबले शुरू हुवे। 12 लेग के मुकाबले खत्म होने के बाद प्रो कबड्डी सीजन 6 अंतिम चरण में है। झोन बी में दूसरा स्थान हासिल करने वाले बंगाल वाररिर्स का मुकाबला झोन ए मे तिसरे स्थान की दबंग दिल्ली के. सी. के खिलाफ था। 

प्रो कबड्डी सीजन के दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले की धीमी शुरवात हुवी। दोनों टीम बराबर पॉइंट्स से खेल रहे थे। उसके बाद बंगाल वाररिर्स ने बढ़िया खेल करते हुवे दिल्ली को ऑलआउट किया। पहिले हाफ में 17-13 से बंगाल वाररिर्स आगे थे।

दबंग दिल्ली के. सी. के युवा रेडर नवीन कुमार ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुवे जल्दी जल्दी पॉइंट्स हासिल कीये। दूसरे हाफ में दिल्ली ने बंगाल को ऑलआउट किया। मुकाबले में वापसी कीई। उसके बाद दिल्ली ने अपनी बढ़त आखिर तक बरकरार रखते हुवे बंगाल वाररिर्स को 38-29 से शिकस्त दी।

दबंग दिल्ली से नवीन कुमार ने 11 रेड पॉइंट्स और रणजीत ने 8 रेड पॉइंट्स हासिल कीये। रविंदर और जोगिंदर ने बढ़िया डिफेन्स में प्रदर्शन किया। रविंदर ने 4 और जोगिंदर ने 3 टैकल पॉइंट्स हासिल किए। कल यूपी योद्धास खिलाफ दबंग दिल्ली के. सी. एलिमिनेटर 3 का मुकाबला खेलेंगे।