प्रो कबड्डी में ऐसा कारनामा करने वाले विशाल माने बने पहीले खिलाड़ी।

प्रो कबड्डी सीजन 6 में आज का दूसरा मुकाबला दबंग दिल्ली के. सी. बनाम तेलुगु टाइटन्स शुरू है। मुकाबला शुरु होते ही प्रो कबड्डी इतिहास में सबसे बड़ा कारनामा हो गया। प्रो कबड्डी में आजतक 3 टीम ने 100 मुकाबले खेले है। आज पहिली बार एक खिलाड़ी अपना 100 वा मुकाबला खेल रहा है।

प्रो कबड्डी का 6 वा सीजन शुरू है। प्रो कबड्डी अभीतक 3 टीमों ने 100 से ज्यादा मुकाबले खेले है। किसी आकेले खिलाड़ीने 100 मुकाबले नही खेले थे। आज पहिली बार प्रो कबड्डी में एक खिलाड़ी 100 वा मुकाबला खेल रहा है। दबंग दिल्ली के डिफेंडर विशाल माने अपना 100 वा मुकाबला खेल रहे है।

विशाल माने प्रो कबड्डी में 100 मुकाबले खेलने का मुकाम हासिल करने वाला पहीला खिलाड़ी बन गया है। विशाल माने ने सीजन 1, 2 और 3 में यू मुंबा के टीम में शामिल थे। चौथे सीजन में बंगाल वाररिर्स, सीजन 5 में पटना पाइरेट्स के टीम में शामिल थे। सीजन 6 में विशाल माने दबंग दिली के सी टीम में खेल रहे है।

विशाल माने ने प्रो कबड्डी में अबतक 99 मुकाबले खेले थे। उसमे 155 टैकल पॉइंट्स हासिल किए है। 6 हायफ़ाय और 7 सुपर टैकल किये है।

प्रो कबड्डी में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी:
1) विशाल माने -100*
2) संदीप नरवाल – 98
3) अजय ठाकुर – 96
4) दीपक हूडा – 94
5) रिशांक देवाडिगा – 94
6) धर्मराज चेरालथन – 94