खेलो इंडिया: हरियाणा, हिमाचल प्रदेश की लड़कियों ने जीता कबड्डी में सुवर्ण पदक

महाराष्ट्र राज्य सरकार के साथ मिलकर भारतीय केंद्र सरकार ने पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दूसरे खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन किया है। यहां कबड्डी के मैच का अंतिम दिन हैं।

आज यहां कबड्डी के लिए सुवर्ण पदक मैच आयोजित किए गए है। अंडर -17 लड़कियों के वर्ग में, हरियाणा ने स्वर्ण पदक जीता, क्योंकि उन्होंने छत्तीसगढ़ को 40-29 से हराया था । पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश को कांस्य पर ही संतोष करना पड़ा।

अंडर -21 लड़कियों के वर्ग में हिमाचल प्रदेश की टीम ने हरियाणा को 30-27 से हराकर गोल्ड जीता। 39 वें मिनट में स्कोर 25-25 के बराबर था। अपने टॅकटिकल खेल के साथ हिमाचल की टीम गोल्ड जीतने में सफल रही। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को मिलाकर कांस्य पदक दिया गया।

इस अवसर पर पहेले भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान अभिलाषा म्हात्रे और पहेले भारतीय कबड्डी खिलाड़ी सुवर्णा बारटेके उपस्थित थीं। दोनों के हाथ से पदक जीतने वालों को पदक और प्रमाण पत्र दिए।