मुंबई शहर कबड्डी असो. तृतीय श्रेणी पुरुष वर्ग मे अभिनव स्पोर्ट्स, सूर्यकांत व्यायाम शाला टीमने चोथे राऊंड मे प्रवेश किया।

मुंबई शारीरिक शिक्षण मंडल पुरस्कृत और मुंबई शहर कबड्डी असो. के द्वारा आयोजित पुरुष तृतीय श्रेणी गट मे अभिनव स्पोर्ट्स, सूर्यकांत व्यायाम शाला, लालबाग स्पोर्ट्स, नवनाथ भारतीय क्रीडा मंदिर के मैदान पर हुए तृतीय श्रेणी पुरूष गट मे चौथे राउंड मे प्रवेश किया ।

वडाला के भारतीय क्रीडा मंदिर के मैदान पर हुए तृतीय श्रेणी पुरूष गट के तिसरे राउंड मे अभिनव स्पोर्ट्स क्लब ने बाबरशेख क्रिडा मंडल के साथ हुए रोमांचक मुकाबले मे 26-24 इस स्कोर से विजय प्राप्त कर अगले राउंड मे प्रवेश किया। मध्यांतर के दौरान 16-12 कि बढत लेने वाले अभिनव स्पोर्ट्स ने उत्तरार्ध मे संयम के साथ खेलते हुए अपना विजय निश्चित किया। गौरव रेवाले , महेश पांचाल के संयम के साथ चढाई और सोहम लेपकर इनके भक्कम बचाव के खेल को विजय का श्रेय जाता है। सचिन गझने, सचिन राऊत इन्होने बाबरशेख कि तरफ से कडवा प्रतिकार दिया लेकिन विजय उनके खाते मे आ न सका।

सूर्यकांत व्यायाम शाला ने ज्ञानेश्वर मंडल का 38-27 इस तरह बडी आसानी से विजय प्राप्त किया। मंदार ठोंबरे , विजय पवार इनके आक्रामक चढाई और प्रतिक मांडवकर, तेजस मालप के भक्कम बचाव के जोर पर सूर्यकांत मंडल ने ज्ञानेश्वर मंडल पर विजय प्राप्त किया। ज्ञानेश्वर मंडल कि तरफ से गौरव कोली , मंदार हडकर वंश तरे इन्होने मुकाबला जीतने योग्य खेल नहीं किया। लालबाग स्पोर्ट्स क्लब ने मध्यांतर मे 11-12 इस प्रकार कि पिछाड़ी से मुंबई शारीरिक शिक्षण मंडल पर 31-25 इस प्रकार विजय प्राप्त किया। विशाल पाठक, आशिश ठाकुर इन के चढाई-बचाव के उत्कृष्ट खेल को विजय का श्रेय जाता है। प्रतिक गुरव, वैभव कदम यह शारीरिक शिक्षण मंडल के खिलाड़ियों का खेल उत्तरार्ध मे उतना अच्छा नहीं रहा। नवनाथ क्रिडा मंडल ने रणझुंझार क्रिडा मंडल का कडवा आवाहन पर 36-34 इस प्रकार विजय प्राप्त किया। आकाश पवार, प्रितेश घाघ इन्होने आक्रमक खेल कर मध्यांतर के विश्रांती तक 19-12 इस प्रकार कि बढत बना ली थी। लेकिन वह बढत उन्हें टिकाने नहीं आयी। नवनाथ के शुभम घाटगे, निलेश रामाणे इन्होने अपना गिअर बदल के धारदार आक्रमक कर भर-भर के गुण हासिल किए। उन को ओंकार कदम ने उत्कृष्ट बचाव का खेल दिखा ते हुए यह विजय निश्चित हो सका। खडा हनुमान सेवा मंडल ने क्रुष्णामाई क्रिडा मंडल 26-20 इस तरह हरा कर अपनी विजयी घौडदौड शुरू रखी। मेहुल पाटिल, तन्मय शेवाले खडा हनुमान कि तरफ से तो वेदांत बेंडाले नरेश बहादुर क्रुष्णामाई टीम कि ओर से अच्छा खेले।

इतर निकाल (संक्षिप्त) -दुसरा राउंड
१)यश क्रीडा मंडळ विजयी खिलाफ अशोक मंडळ (४२-१२);
२)साई स्पोर्ट्स विजयी खिलाफ भैरेश्वर क्रीडा मंडळ (३७-२२);
३)प्रगती मंडळ विजयी खिलाफ यंग उमरखाडी (३४-२३);
४)महापुरुष माघी गणेश विजयी खिलाफ विजय हनुमान (२६-२२)