आज से मुंबई मैं राज्य स्तरीय कुमार ग्रुप कबड्डी टूर्नामेंट का रोमांच।

महाराष्ट्र स्टेट कबड्डी एसोसिएशन और मुंबई सिटी कबड्डी एसोसिएशन ने जय दत्त स्पोर्ट्स बोर्ड (रजि. ) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कुमार ग्रुप कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया है। । यह प्रतियोगिता 6 मार्च से 10 मार्च तक किरण बाळू शेलार, क्रीडांनगरी राजाभाऊ साळवी पार्क, प्रभादेवी के बीच आयोजित की जाएगी।

“स्वप्नसाफल्य ट्रॉफी” के नाम से खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में 4 जिलों की कुल 12 टीमें भाग लेंगी। जाने माने कुमार संघ जैसे कि मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे और पालघर जिले से भाग लेंगे और इसे 4 समूहों में विभाजित किया गया है। आज शाम (6 मार्च) को उद्घाटन होगा।

यह प्रतियोगिता मिट्टी के मैदान पर खेली जाएगी। शुरुआत में, ग्रुप मुकाबले के बाद नॉकआउट के मुकाबले खेली जाएगी। पहले तीन दिन ग्रुप मुकाबले खेले जाएंगे और क्वार्टर फाइनल चौथे दिन खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा।

राज्य-स्तरीय कुमार वर्ग प्रतियोगिता के समूह : –

अ समूह:- दुर्गामाता स्पोर्ट क्लब (मुंबई), सह्याद्री मित्र मंडळ (उपनगर), शिवशंकर क्रीडा मंडळ (ठाणे)

ब समूह:- एस. एस. जी. फाउंडेशन (मुंबई), पार्ले स्पोर्ट्स क्लब (उपनगर), विकास क्रीडा मंडळ (मुंबई)

क समूह:- सिद्धी प्रभा फाउंडेशन (मुंबई), श्री राम (पालघर), ग्रीफिन जिमखाना (ठाणे)

ड समूह:- जय दत्त क्रीडा मंडळ (मुंबई), जागर स्पोर्ट क्लब (उपनगर), विजय क्लब (मुंबई)

आज के मैच :- (6 मार्च 2019)

१) दुर्गामाता स्पोर्ट क्लब बनाम सह्याद्री मित्र मंडळ

२) विकास क्रीडा मंडळ बनाम पार्ले स्पोर्ट्स

३) सिद्धी प्रभा फाउंडेशन बनाम ग्रीफिन जिमखाना

४) विजय क्लब बनाम जागर स्पोर्ट क्लब